पुलिस अधीक्षक डिंडोरी ने  पुलिस लाइन डिंडोरी में आयोजित जनरल परेड का निरीक्षण किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिंडोरी।

22.05.2026

आज दिनांक 22.05.2026 को नवागत पुलिस अधीक्षक डिंडोरी आशीष खरे द्वारा पुलिस लाइन डिंडोरी में आयोजित जनरल परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड में उपस्थित पुलिस बल की अनुशासन व्यवस्था, सज्जा एवं कार्यप्रणाली का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक  ने उपस्थित शासकीय वाहनों का निरीक्षण कर उनकी स्थिति, रखरखाव एवं उपयोगिता की जानकारी प्राप्त की तथा वाहनों के नियमित संधारण एवं तत्परता बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड द्वारा सलामी प्रस्तुत की गई, जिसके पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा गार्ड का निरीक्षण कर जवानों की कार्यकुशलता एवं अनुशासन का अवलोकन किया गया।

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस बल को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने, पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

इस अवसर पर एसडीओपी बजाग विवेक गौतम, थाना प्रभारी यातायात सुभाष चंद्र, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक दुर्गा प्रसाद नगपुरे, 36वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल कैंप से कंपनी प्रभारी गोकुल मरावी, प्रभारी रक्षित निरीक्षक सूबे कुंवर सिंह ओलाड़ी सहित जिले के अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

सवर्ण समाज की जिला स्तरीय बैठक में गूंजा समानता और न्याय का स्वर,आरक्षण, यूजीसी एवं एससी-एसटी कानून की समीक्षा पर हुआ मंथन , 22 सितंबर को डिंडोरी में विशाल रैली, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

error: Content is protected !!