NH के द्वारा नहीं दिया जा रहा सड़क सुरक्षा का ध्यान, एसडीएम शहपुरा ने ख़ुद गाड़ी रोक कर पत्थरो से बनाया बैरिकेड

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिंडोरी

शहपुरा से कुंडम रोड की अधूरी पड़ी हुई रोड पर किसी भी तरह का साइनबोर्ड या बैरिकेड ना होने के कारण दुर्घटना की संभावना रहती है। इस बात को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में भी रखा गया जिसपर आज दिनांक तक कोई बैरिकेड नहीं लगाया गया। एसडीएम शहपुरा ऐश्वर्य वर्मा  ने अपने दौरे से लौटते वक्त ख़ुद गाड़ी रोक के ठाकुर ढावा के पहले एक बैरिकेड बनाया जिससे दुर्घटना से बचा जा सके। कुण्डम से शहपुरा जो नेशनल हाईवे ठेकेदार के द्वारा बनाया गया है वह पहले से ही विवादों में है सड़क में वाहन चलाते समय हिचकोले खा रहे हैं इसके साथ ही जहां कहीं भी डायवर्सन बनाया गया है वह रोड अधूरी पड़ी हुई है जिसमें किसी भी प्रकार संकेतक नहीं लगाए गए हैं जिससे वाहन चालक कई बार दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं

Leave a Comment

और पढ़ें

सवर्ण समाज की जिला स्तरीय बैठक में गूंजा समानता और न्याय का स्वर,आरक्षण, यूजीसी एवं एससी-एसटी कानून की समीक्षा पर हुआ मंथन , 22 सितंबर को डिंडोरी में विशाल रैली, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

error: Content is protected !!