डिंडौरी म.प्र.टूरिज्म बोर्ड ने स्कूल शिक्षा विभाग के सहयोग से आयोजित होने वाली एमपी टूरिज्म क्विज-2026 के लिए पंजीयन प्रक्रिया जारी की हैं।
जिले के शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, नवोदय और केंद्रीय विद्यालय हाई स्कूल हायर सेकेंडरी स्कूल 25 जुलाई को शाम 5:30 बजे तक पंजीयन किया जा सकता हैं कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों की तीन सदस्यी टीम का ऑनलाइन पंजीयन करा सकेंगे। 07 अगस्त 2026 को जिला मुख्यालय में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होगा जिसमे पहला चरण लिखित परीक्षा एवं लंच के पश्चात बहुत आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक मल्टीमीडिया राउंड का अयोजन है जिसमे विजेता टीम राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। प्रथम तीन टीमों को मेडल, प्रशस्ति पत्र और 3 दिन-2 रात, जबकि उपविजेता तीन टीमों को 2 दिन-1 रात के पर्यटन भ्रमण का कूपन मिलेगा।
सहायक संचालक शिक्षा प्रवीण तिवारी ने बताया दिनाँक 22 जुलाई तक ज़िले 123 विद्यालयों ने पंजीयन कर लिया है ज़िला शिक्षा अधिकारी द्वारा शत प्रतिशत पंजीयन हेतु निर्देशित किया गया है डीएटीसीसी द्वारा क्विज अधिकारी श्रीमती श्वेता अग्रवाल को एवं क्विज मास्टर अश्विनी साहू को नियुक्त किया गया है।
अधिक जानकारी हेतु कार्यालय ज़िला पंचायत डीएटीसीसी ज़िला शिक्षा अधिकारी कार्यालय डिंडौरी एवं जिला क्विज मास्टर अश्विनी साहू से संपर्क किया जा सकता है।
सभी विद्यालयों में पूर्व में प्रतियोगिता के विजेता/ उपविजेता रह चुकी टीमों के छात्र-छात्राओं के स्थान पर अन्य छात्र-छात्राओं को अवसर दिया जाना उचित होगा, ताकि अधिक से अधिक छात्र इस अवसर का लाभ प्राप्त कर सके।










