Search
Close this search box.

कागजो में कीटनाशक स्वच्छता सामग्री का क्रय ,लाखो का किया भुगतान ,मामला नगर परिषद शहपुरा का  ,नगर परिषद अध्यक्ष ने आरोपो को बताया निराधार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहपुरा नगर परिषद शहपुरा द्वारा कागजो में लाखो रूप्ये की सामग्री का क्रय किय गया जिसको लेकर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने एसडीएम शहपुरा को शिकायती ज्ञापन सौपा जिसमें उल्लेख किया गया है कि नगर परिषद शहपुरा के द्वारा जेम पोर्टल के माध्यम से बिना सामग्री प्रदाय कराए ,फर्जी सत्यापन कर करीब तेरह लाख बयालीस हजार सात सौ संतान्नबे रूप्ये का भुगतान विनायक टेडर्स डिण्डौरी के खाता क्रमाक 53051425986 का भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से कर दिया ,लेकिन धरातल पर कोई भी सामग्री नगर परिषद के स्टोर में नहीं है उक्त मामला  तत्कालीन मुख्यनगरपालिका अधिकारी के द्वारा दिनांक 10/11/2025 के औचक निरीक्षण किया गया जिसमें मंगल भवन स्थित भवन में जिन रसायनो और स्वच्छता सामग्रीयो का पूर्ण भुगतान पाया गया वह सामग्री शून्य पाई गई । वही सफाई कर्मचारियो के मौखिक बयान की बात करे तो उन्होने स्पष्ट तौर कहा कि महामारी के बाद किसी भी प्रकार का दवा छिडकाव परिषद के द्वारा नहीं करवाया गया और न ही स्वच्छता सामग्री का उपयोग हुआ है। वही इस मामले में नगर परिषद अध्यक्ष शालिनी अरुण अग्रवाल से बात की गई तो उन्होंने बताया सामने चुनाव का समय है सारे आरोप निराधार है मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है

ज्ञापन सौपने के दौरान क्रष्णा उरैती ,मोहित लाल साहू ,लक्ष्मी तिवारी अवध्सिंह ठाकुर ,कैलाश सोनी ,कन्हैया साहू, ए के गुप्ता ,इकबाल खान ,फरीद खान,व अन्य नगवासी मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!