Views: 445
डिंडोरी में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनी खेज वारदात सामने आई है। यहां एक कलयुगी पुत्र ने अपने ही पिता की हत्या कर दी।दरअसल यह पूरा मामला मेंहदवानी थाना क्षेत्र के धमनी गांव के पटपरा टोला की है।
जहाँ पुलिस ने बताया की आरोपी भगत सिंह अपने पत्नी के साथ विवाद करता था, जब 60 वर्षीय बुजुर्ग पिता गंधी सिंह ने इसका विरोध किया और पुत्र को समझाने की कोशिश किया तो पुत्र को नागवार गुजरा आरोपी पुत्र ने गुस्से में आकर फरसे के पिछले हिस्से से पिता के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया जिससे गंभीर चोट लगने के कारण पिता की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर पूरे मामले की जाँच में जुटी है।













