डिंडोरी। पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय धामनगांव डिंडोरी में यूनिट चार एम पी सी टी आर एन सी सी जबलपुर मध्य प्रदेश के नेशनल कैडेट कोर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सिद्धार्थ सूर्वे के संरक्षण में एडम आफीसर लेफ्टिनेंट कर्नल अमृता सिंह के मार्गदर्शन और दिशा निर्देशन प्राचार्य श्रीमती अलका विश्वकर्मा के नेतृत्व में एसोसिएट एनसीसी चीफ ऑफिसर श्रीमती अनुपमा पी सुंदरम के देखरेख में एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 19 जुलाई 2026 में नवोदय विद्यालय प्रांगण में आयोजित कर प्रकृति संरक्षित किया गया।

इस कार्यक्रम में एनसीसी के लगभग 50 छात्र -छात्राएं ( 23 छात्र और 27 छात्राएं ) ने बढ़ चढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षिका संचिता बनर्जी के साथ क्षितिज सिंह चौहान , विपिन कुमार जनार्दन बोरकर सुनीता गुप्ता धर्मेंद्र सोनकर शिवानी राणा अजीत कुमार , रामानंद बद्री प्रसाद गुप्ता तथा अन्य शिक्षक – शिक्षिकाओं के साथ विद्यालय के छात्र छात्राओं की उपस्थिति गरिमापूर्ण रही।











