शहपुरा– डिंडोरी जिले की प्रमुख तहशील शहपुरा नगर की पावन धरा पर गुरुवार के दिन भगवान जगन्नाथ सुभद्रा और बलभद्र की मनमोहक झांकियां के साथ रथ यात्रा धूमधाम से नगर के प्रमुख मार्गो से निकली जाएगी शहपुरा नगर में पहली बार इस्कॉन मंदिर संस्था एवं नगर वासियों के संयुक्त तत्वाधान में यह रथ यात्रा निकाली जायेगी जिसकी संपूर्ण नगर में तैयारी पूरी कर ली गई है रथ यात्रा का शुभारंभ शहपुरा नगर की प्राचीन देवी मढिया से किया जाएगा जहां पर भगवान को 56 भोग लगाए जाएंगे और पूजन किया जाएगा तत्पश्चात भगवान को रथ में विराजमान कर नगर भ्रमण के लिए रथ आगे बढ़ेगा भगवान का रथ देवी मढिया से होते हुए बटौंधा चौराहा से मुख्य मार्ग में आएगा मुख्य मार्ग से होते हुए जनपद मार्ग उमरिया नाका से होते हुए रथ यात्रा शहीद स्मारक के लिए आगे बढ़ेगी वहां से शिव शक्ति चौक स्थित साहू समाज के प्राचीन माँ कर्मा देवी शिव मंदिर शिव शक्ति चौक शहपुरा
यात्रा पहुंचेगी जहां पर विशाल भंडारे के साथ यात्रा का समापन होगा रथ यात्रा के जगह-जगह स्वागत एवं भंडारे की भी व्यवस्था श्रद्धालुओं के द्वारा की गई है जय जगन्नाथ की जय घोष के साथ पहली बार यह यात्रा शहपुरा नगर की धरा पर आयोजित की गई है आयोजन समिति ने समस्त श्रद्धालु जनों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रथ यात्रा को सफल बनाने और धर्म लाभ लेने की अपील की है










