Search
Close this search box.

खाद्य प्रतिष्ठानों पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, के मार्ट से ब्रेड, घी और दूध के सैंपल लिए

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिंडोरी में कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देश पर खाद्य विभाग द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों की लगातार जांच कर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खाद्य निरीक्षक प्रभा तेकाम ने नगर स्थित के मार्ट का निरीक्षण किया।
जांच के दौरान खाद्य प्रतिष्ठान में रखी विभिन्न खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता और एक्सपायरी डेट सहित अन्य मानकों की जांच की गई। खाद्य निरीक्षक प्रभा तेकाम ने बताया कि ब्रेड, घी और दूध के सैंपल लेकर जांच के लिए भोपाल स्थित प्रयोगशाला भेजे गए हैं। वहीं, प्रतिष्ठान संचालक को खाद्य लाइसेंस को दुकान की दीवार पर स्पष्ट रूप से चस्पा करने के निर्देश दिए गए हैं।मार्ट में विक्रय के रखा सामाग्रियों की एक्सपायरी और गुणवत्ता सही पाई गई।

खाद्य निरीक्षक प्रभा तेकामखाद्य विभाग द्वारा जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए आगे भी जांच और कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!