मेडिकल स्टोर्स के निरीक्षण में मिली अनियमितताएं, एक दवा दुकान को कराया गया बंद’ ,दवा दुकानों की जांच में मिली खामियां, नियमों के पालन के दिए निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिंडौरी, 28 जुलाई 2026 जिले में औषधियों की गुणवत्ता एवं दवा दुकानों के नियमानुसार संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 27 जुलाई 2026 को मेहंदवानी, कठोतिया एवं किसलपुरी क्षेत्र में संचालित विभिन्न मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान राजा मेडिकल स्टोर्स, कुशल मेडिकल स्टोर्स, मनमोहन मेडिकल स्टोर्स, अब्दुल मेडिकल स्टोर्स एवं शिव शक्ति मेडिकल स्टोर्स सहित अन्य दवा दुकानों का औषधि प्रशासन की टीम द्वारा परीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुछ मेडिकल स्टोर्स में एक्सपायरी दवाओं का ट्रेड स्टॉक के साथ पाया जाना, आवश्यक अभिलेखों एवं दस्तावेजों का समुचित संधारण नहीं किया जाना तथा लाइसेंस की शर्तों के विपरीत फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति जैसी अनियमितताएं सामने आईं। निरीक्षण दल ने संबंधित संचालकों को नियमानुसार दवा दुकानों का संचालन करने तथा सभी आवश्यक प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए एक मेडिकल स्टोर को फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति के आधार पर तत्काल प्रभाव से तब तक बंद करा दिया गया, जब तक वहां नियमानुसार फार्मासिस्ट की उपस्थिति सुनिश्चित नहीं हो जाती। इसके साथ ही संबंधित दवा दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी करने की कार्यवाही की जा रही है। अधिकारियों ने मेडिकल स्टोर्स के संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम तथा संबंधित नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जाएगी। साथ ही जिले में आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने के लिए इस प्रकार के निरीक्षण आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें

रैपुरा में विधायक कप प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन, डुंडीसरई की टीम ने जीता खिताब,विधायक ओमप्रकाश धुर्वे की अध्यक्षता में हुआ समापन समारोह, विजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में डिंडौरी की बालिकाओं ने मारी बाजी,फाइनल में नर्मदापुरम संभाग को हराकर बनीं विजेता, राधा, मुनिंदा, सुहानी और नंदनी का मुरैना राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए चयन

स्वामित्व योजना में पटवारी सतेंद्र तिवारी का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 103 रजिस्ट्रियों का बनाया कीर्तिमान,एसडीएम शहपुरा फरहान इरफान जमादार ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, समय-सीमा में लक्ष्य पूरा करने पर दिया जोर

रैपुरा में विधायक कप प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन, डुंडीसरई की टीम ने जीता खिताब,विधायक ओमप्रकाश धुर्वे की अध्यक्षता में हुआ समापन समारोह, विजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में डिंडौरी की बालिकाओं ने मारी बाजी,फाइनल में नर्मदापुरम संभाग को हराकर बनीं विजेता, राधा, मुनिंदा, सुहानी और नंदनी का मुरैना राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए चयन

error: Content is protected !!