उफनाते पुल से बस निकालना पड़ा भारी, चालक-कंडक्टर पर मामला दर्ज, बस जब्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की अपील की अनदेखी पर प्रशासन ने की कार्रवाई

डिंडौरी : 10 अगस्त,2026 जिले में रविवार को हुई तेज बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर रहे। इसी दौरान शहपुरा-मंडला मार्ग पर बिछिया में महानदी के पुल के ऊपर पानी का तेज बहाव होने के बावजूद यात्री बस को पुल से निकालने का मामला सामने आया था। मामले को समाचार माध्यम द्वारा प्रमुखता से प्रसारित किए जाने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए बस चालक एवं कंडक्टर के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर बस को जब्त कर लिया है।

बिछिया पुलिस चौकी में बस चालक संतोष झारिया एवं कंडक्टर आकाश के विरुद्ध बीएनएस की धारा 281, 125, मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 तथा आदेश की अवहेलना के संबंध में धारा 179 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा संबंधित बस को भी जब्त कर लिया गया है।

कलेक्टर एवं एसपी की अपील की अनदेखी
जिले में लगातार बारिश एवं नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा आमजन से सतर्कता बरतने तथा जलभराव वाले पुल-पुलियों को पार नहीं करने की अपील की गई थी। इसके बावजूद बस चालक द्वारा सुरक्षा संबंधी निर्देशों की अनदेखी करते हुए उफनती महानदी के पुल को पार करने का प्रयास किया गया। पुल के ऊपर पानी का तेज बहाव होने के बावजूद बस के गुजरने का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया।
इस प्रकार की लापरवाही से बस में सवार यात्रियों की सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता था। प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संबंधित वाहन चालक के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।
परिवहन विभाग ने बस मालिक को जारी किया नोटिस
मामले में जिला परिवहन कार्यालय द्वारा भी कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। परिवहन विभाग ने बस मालिक यशवंत चौकसे को नोटिस जारी कर बस से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उपलब्ध जानकारी एवं तथ्यों के आधार पर विभाग द्वारा नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
बारिश के दौरान सतर्कता बरतने की अपील
प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि बारिश के दौरान नदी-नालों एवं पुल-पुलियों में जलस्तर बढ़ने पर जोखिम लेकर उन्हें पार न करें। विशेष रूप से वाहन चालक जलभराव वाले मार्गों पर सावधानी बरतें और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Leave a Comment

और पढ़ें

राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में डिंडौरी की बालिकाओं ने मारी बाजी,फाइनल में नर्मदापुरम संभाग को हराकर बनीं विजेता, राधा, मुनिंदा, सुहानी और नंदनी का मुरैना राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए चयन

स्वामित्व योजना में पटवारी सतेंद्र तिवारी का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 103 रजिस्ट्रियों का बनाया कीर्तिमान,एसडीएम शहपुरा फरहान इरफान जमादार ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, समय-सीमा में लक्ष्य पूरा करने पर दिया जोर

राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में डिंडौरी की बालिकाओं ने मारी बाजी,फाइनल में नर्मदापुरम संभाग को हराकर बनीं विजेता, राधा, मुनिंदा, सुहानी और नंदनी का मुरैना राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए चयन

स्वामित्व योजना में पटवारी सतेंद्र तिवारी का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 103 रजिस्ट्रियों का बनाया कीर्तिमान,एसडीएम शहपुरा फरहान इरफान जमादार ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, समय-सीमा में लक्ष्य पूरा करने पर दिया जोर

error: Content is protected !!