डिण्डौरी09अगस्त2026।
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव, डिण्डौरी में तपेदिक (टीबी) के प्रति जागरूकता एवं इसके उन्मूलन के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम यूनिट-4 एमपी सीटीआर, एनसीसी जबलपुर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सिद्धार्थ सुर्वे के संरक्षण, एडम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल अमृता सिंह के मार्गदर्शन तथा विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती अलका विश्वकर्मा के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में जिला अस्पताल डिण्डौरी के मुख्य तपेदिक अधिकारी डॉ. मनोज उरैती ने विद्यार्थियों को तपेदिक के लक्षण, बचाव, उपचार एवं समय पर जांच के महत्व के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टीबी एक उपचार योग्य बीमारी है और समय पर पहचान एवं नियमित उपचार से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी एनसीसी कैडेट्स ने सहभागिता की तथा तपेदिक से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम समन्वयक आनंद मोहरे एवं वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक छत्र विजय संयाम भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर (एएनओ) चीफ ऑफिसर अनुपमा पी. सुंदरम द्वारा किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के स्टाफ सदस्य श्रीमती संचिता बनर्जी, श्रीमती सुनीता गुप्ता, के.एल. महोबिया, डी.के. सोनकर,सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।










