पुलिस की त्वरित कार्यवाही से लापता 6 वर्षीय बालिका सकुशल बरामद,चौकी विक्रमपुर पुलिस की तत्परता से परिजनों को मिली राहत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Dindori.  दिनांक 28 सितंबर 2026    चौकी विक्रमपुर में सूचनाकर्ता श्रीमती उर्मिला मार्को, पति स्व. श्री शंकर सिंह मार्को, उम्र 30 वर्ष, निवासी कसाईसोंडा द्वारा सूचना दी गई कि उनकी 6 वर्षीय पुत्री आव्या मार्को शाम करीब 05:00 बजे घर से लापता हो गई है।

सूचना प्राप्त होते ही चौकी प्रभारी अतुल हरदहा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल बालिका की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्र, कस्बे एवं विभिन्न मोहल्लों में सघन तलाश एवं पूछताछ की।

पुलिस टीम की त्वरित, तत्पर एवं संवेदनशील कार्यवाही के फलस्वरूप लापता बालिका आव्या मार्को को दूसरे मोहल्ले के पास सकुशल खोज लिया गया।

पुलिस द्वारा बालिका को सुरक्षित उसके परिजनों के पास लाकर उसकी माता श्रीमती उर्मिला मार्को के सुपुर्द किया गया। बेटी के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली तथा पुलिस की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका

  • चौकी प्रभारी – अतुल हरदहा
  • एएसआई – संतोष वांसकर
  • प्रधान आरक्षक – जगत नेताम
  • आरक्षक – रिंकू
  • आरक्षक – संत राम

डिण्डौरी पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारी जिम्मेदारी।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!