Post Views: 134
सड़क की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों ने शहपुरा- मेहदवानी रोड पर चक्काजाम किया ,लंबे समय से गांव कनेरी रैयत तक पहुंच मार्ग बनाये जाने की कर रहे थे मांग, मामले में बताया गया कि मेहदवानी जनपद अंतर्गत सारंगपुर ग्राम पंचायत के पोषक ग्राम कनेरी रैयत में आजादी के इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी पक्की सड़क का निर्माण नही किया गया जिससे आवागमन की असुविधा होती है कई बार मांग की पर हालात जस के तस बने हुये है जिसको लेकर बच्चे व ग्रामीण आज सड़क पर बैठ गए।










