एसडीएम शहपुरा की पहल के बाद 4 बजे खुला शहपुरा मेहंदवानी मार्ग ,जल्द बनेगी  सड़क

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिंडोरी। सड़क की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों  ने शहपुरा- मेहदवानी रोड पर चक्काजाम किया था ,लंबे समय से गांव कनेरी रैयत तक पहुंच मार्ग बनाये जाने की कर रहे थे मांग, मामले में बताया गया कि मेहदवानी जनपद अंतर्गत सारंगपुर ग्राम पंचायत के पोषक ग्राम कनेरी रैयत में आजादी के इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी पक्की सड़क का निर्माण नही किया गया जिससे आवागमन की असुविधा होती हो रही थी मामले की जानकारी के बाद एसडीएम शहपुरा फरहान इरफान जमादार मौके पर पहुँचे और ग्रामीणों को समझाईश दी साथ ही बताया कि सड़क के निर्माण के लिये प्रस्ताव जा चुका है थोड़ा समय लगेगा पर सड़क बनेगी जिसके बाद ग्रामीणों ने मर्ग खोला। 

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!