जनपद पंचायत शहपुरा में सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने ली विभागीय समीक्षा बैठक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहपुरा। मंडला लोकसभा क्षेत्र के सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने जनपद पंचायत शहपुरा में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जनपद अध्यक्ष प्रियंका आर्मो शहपुरा एसडीएम फरहान इरफान जमादार, तहसीलदार रामप्रसाद मार्को, जनपद पंचायत सीईओ गणेश पांडे, नगर परिषद सीएमओ दिनेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान सांसद श्री कुलस्ते ने विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत जानकारी लेते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों, प्रशासनिक व्यवस्थाओं तथा आमजन से जुड़े विषयों पर अधिकारियों के साथ चर्चा की।

इस दौरान अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की गतिविधियों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी सांसद के समक्ष प्रस्तुत की। सांसद ने विभागीय कार्यों की स्थिति का जायजा लेते हुए जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में क्षेत्र के विकास एवं शासकीय योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!