50 से 100 दिवस पुरानी सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का प्राथमिकता से करें निराकरण,समय-सीमा बैठक में लंबित शिकायतों और योजनाओं की समीक्षा, हितग्राहियों को मौके पर लाभ दिलाने के निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

, शिविर लगाकर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाएं

डिंडौरी, 24 नवंबर 2026 जिला पंचायत सीईओ  दिव्यांशु चौधरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएम हेल्पलाइन, विभागीय योजनाओं एवं लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की गई। इस दौरान अपर कलेक्टर  जे.पी. यादव, संयुक्त कलेक्टर सुश्री भारती मेरावी, एसडीएम डिंडौरी  रामबाबू देवांगन, डिप्टी कलेक्टर अक्षय डिगरसे, सुश्री प्रियांशी जैन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करें। सीईओ जिला पंचायत  चौधरी ने 50 से 100 दिवस से लंबित शिकायतों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश देते हुए विभागीय अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का निराकरण शासन की प्राथमिकता है। अधिकारी प्रत्येक लंबित शिकायत की नियमित समीक्षा करें तथा शिकायतकर्ता से संवाद स्थापित कर उसकी संतुष्टि के साथ प्रकरण का निराकरण सुनिश्चित करें। शिकायतों के निराकरण में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। सीईओ जिला पंचायत  दिव्यांशु चौधरी ने कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान किसानों को समय-सीमा में गुणवत्तायुक्त बीज वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि कृषक समय पर बुआई का कार्य पूर्ण कर सकें। वहीं मत्स्य विभाग की समीक्षा में केज एक्वाकल्चर, बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज, मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना के अंतर्गत स्मार्ट फिश पार्लर की स्थापना एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई। साथ ही मत्स्य बीज उत्पादन, मत्स्य उत्पादन के लक्ष्य एवं उपलब्धि तथा प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजना की भी समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिला पंचायत सीईओ दिव्यांशु चौधरी ने 29 नवंबर 2026 को जनजाति कल्याण केंद्र महाकोशल, बरगांव शहपुरा में आयोजित होने वाले विशाल दिव्यांग स्वास्थ्य शिविर की तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पंजीयन, स्वास्थ्य परीक्षण एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए सभी तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। शिविर में दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए पंजीयन हेतु 10 काउंटर स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने तथा शिविर का सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पात्र हितग्राहियों को शिविरों में उपलब्ध कराएं योजनाओं का लाभ
सीईओ जिला पंचायत ने विकासखंड एवं नगरीय क्षेत्रों में विशेष शिविर आयोजित कर पात्र नागरिकों के आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड एवं समग्र ई-केवाईसी कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिविरों का उद्देश्य केवल पंजीयन तक सीमित न रहे, बल्कि पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर मौके पर ही आवश्यक सुविधाओं एवं लाभ की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि समय-सीमा की बैठक में दिए गए निर्देशों का गंभीरता से पालन करें, लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय में निराकरण करें तथा विभागीय योजनाओं की प्रगति में अपेक्षित सुधार लाएं।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!