Views: 128
डिंडौरी। । जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली चयन परीक्षा का शनिवार को आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा में कुल 5317 छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए क्षेत्र में 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां निर्धारित व्यवस्था के तहत परीक्षा संचालित हो रही है।
परीक्षा में शामिल होने के लिए सुबह से ही विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की उपस्थिति और परीक्षा संचालन को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
नवोदय चयन परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। परीक्षा के माध्यम से चयनित होने वाले विद्यार्थियों को जवाहर नवोदय विद्यालय डिंडोरी में अध्ययन का अवसर मिलेगा।












