
डिण्डौरी:- भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के निर्देशानुसार, प्रदेश महामंत्री व संभागीय प्रभारी कविता पाटीदार, जिला संगठन प्रभारी गिरीश द्विवेदी के मार्गदर्शन में व भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम सभी मंचासीन अतिथियों ने भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तेलीय चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक की शुरूआत की। बैठक मे सभी मण्डल अध्यक्षों व मोर्चा जिलाध्यक्षों ने अपनी मण्डलों व मोर्चाे की वृत प्रस्तुत किया। 500 व्यक्तिगत सदस्यता करने वाले पदाधिकारियों का मंचासीन पदाधिकारियो ने स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया ने सभी जिला पदाधिकारियो, मण्डल अध्यक्षों, मोर्चा जिलाध्यक्षों से सदस्यता के बारे मे समीक्षा की एवं सभी को बूथ में जाकर कार्य करने का आग्रह किया। उन्होने कहा कि हमारा हर कार्यकर्ता अब मतदान केन्द्र मे उतर जाये और आगामी 15 अक्टूबर तक कम से कम 3 सक्रिय सदस्य हर मतदान केन्द्र में होना चाहिए यही हमारा लक्ष्य है,और यह लक्ष्य हमें 15 अक्टूबर तक हर हाल में पूर्ण करना है। प्रदेश नेतृत्व ने हमारे जिले का लक्ष्य एक लाख साठ हजार दिया है जिसे हम सभी मिलकर जल्द से जल्द पूरा करें इसके लिए हमारे जिला पदाधिकारी कम से कम 500 सदस्य बनाये मण्डल पदाधिकारी 300 सदस्य बनाये एवं मोर्चा पदाधिकारी 500 सदस्य बनाये एवं मतदान केन्द्रों मे निरंतर प्रवास करें। भारतीय जनता पार्टी संगठन और सरकार के माध्यम से समाज सशक्तिकरण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी कारण समाज की अपेक्षा हमसे बढ़ी है और समाज भारतीय जनता पार्टी को सामाजिक मूल्य व राष्ट्रवादी विचार पर आगे बढ़ते देखना चाहता है। हमारे कई संगठन शिल्पियों ने भाजपा को विस्तार दिया एवं संवारा है हम उनके बनाये आदर्शो मे चलकर उनके सपनों को हम अपने मतदान केन्द्र पर साकार करेगें हर घर तक भाजपा के विचार और सरकारों की उपलब्धियाॅ पहुॅचायेगें। हर बूथ पर हर जाति,वर्ग,व्यवसायी नागरिकों को भाजपा के सदस्य बनायेगे। बैठक कों सबंोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत ने कहा कि हमारी भारतीय जनता पार्टी अन्य राजनैतिक दलों की तरह मात्र सत्ता पाने के लिए सत्ता में आना नही चाहती बल्कि यह एक बड़ा आंदोलन का अंग है जो कि राष्ट्रवाद की विचारधारा से संचालित है। जिसका उद्देश्य भारत का सर्वागीण विकास एवं पुननिर्माण है। हम सभी को एक बार पुनः भाजपा के निर्माण के लिए संगठन पर्व सदस्यता अभियान हर बूथ पर करना है एवं नये सदस्यों को पार्टी के विचारधारा से जोड़ना है। भाजपा राष्ट्रीय मंत्री व विधायक ओमप्रकाश धुर्वे हमारे जिले को जो लक्ष्य मिला है वह एक लाख साठ हजार सदस्यता करना है जिसके लिए हमें हर मण्डल, शक्तिकेन्द्र व मतदान केन्द्रों मे केम्प लगाकर सदस्यता करना है। हमारा संकल्प हो कि हम हर बूथ पर हर घर में भाजपा की सदस्य जोड़े ये हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। हमें पार्टी के मूल सिद्वांत, रीति-नीति से अवगत कराकर ही पार्टी से जोड़ना है। हमारी केन्द्र में यशस्वी नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव ने हर वर्ग के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे है जिसमें युवा, महिला, किसान, गरीब कल्याण इत्यादि है। जिला सदस्यता प्रभारी व जिला महामंत्री जयसिंह मरावी ने कहा कि अब संगठन पर्व का दूसरा चरण में सदस्यता अभियान शुरू हो रहा है इसमें हमें हर वर्ग के लोगों को शामिल करना है जिसके लिए हमारी महिलामोर्चा को अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ना होगा। युवामोर्चा को नये युवाओं को पार्टी की रीति नीति से अवगत कराकर राष्ट्रवादी विचारों से प्रेरित कर जोड़ना होगा। वहीं किसानमोर्चा अपने किसान भाईयों को पार्टी से जुड़ने के लिए प्रेरित करें ताकि पार्टी की सदस्यता निरंतर हो सकें एवं हमारा जिले का जो लक्ष्य प्रदेश नेतृत्व ने निर्धारित किया है उसे हम प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री जयसिंह मरावी एवं आभार जिला महामंत्री ज्ञानदीप त्रिपाठी ने व्यक्त किया। उक्त बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते, जिला उपाध्यक्ष मनोहर सिंह ठाकुर, बद्रीप्रसाद साहू, प्रीतम मरावी, दिलीप ताम्रकार, महेश सिंह पाराशर, मनोहरलाल सोनी, जिला मंत्री मनका सिंह वनवासी, राजेन्द्र प्रसाद दुबे, कीर्ति गुप्ता, मोहन मरावी, अनुराग गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी सुधीरदत्त तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष स्कंद चैकसे, जिला कार्यालय मंत्री पुनीत जैन, जिला सोशल मीडिया संयोजक पवन शर्मा, आई.टी. संयोजक राहुल पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह ठाकुर, हेमसिंह राजपूत, सुशील राय, राजकुमार मोगरे, कृष्णकुमार मिश्रा, राजेश्वर साहू, वीरेन्द्र साहू, सदस्यता अभियान सहप्रभारी दुर्गेश साहू, जिला पंचायत सदस्य हीरा परस्ते, जनपद अध्यक्ष पवंती कुशराम, नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस, युवामोर्चा जिलाध्यक्ष राकेश सिंह परस्ते, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश सिंह धुमकेती, महिलामोर्चा जिलाध्यक्ष नरवदिया मरकाम, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र चंदेल, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला संयोजक सरमन सिंह ठाकुर, सांस्कृतिक प्रको. जिला संयोजक सुरेश नायक, मण्डल महामंत्री भागीरथ उरैती, अनिल साहू, सुदामा बर्मन, जगदीश धुर्वे, भारत सिंह राजपूत, बबलू गौतम, शिवराम राजपूत, संदीप तेकाम, नंदकिशोर उचेहरा, देवेन्द्र पाण्डेय,तरूण ठाकुर, प्रेमसिंह धुर्वे, धर्मेन्द्र जैतवार, कृष्णकुमार राजपूत, आकाश नामदेव ऋतुराज टांडिया, रामकिशोर वनवासी, किशोर मार्को, हीरा नायक, कमलेश पटेरिया, हरिहर पाराशर, हरीश साहू, कुंवरिया मरावी, ललिता धुर्वे, रमेशचंद राठौर, द्वारका प्रसाद ठाकुर सरजूप्रसाद ठाकुर, कुलदीप सिंह, राहुल रैकवार, चैनसिंह धर्वे, ललन ठाकुर, रविन्द्र सोनी, सुशील यादव, गौतम पेन्द्रो, लखन बर्मन, कान्हा शर्मा, दुर्गेश सोनी, राघवेन्द्र ठाकुर, धीरेन्द्र चक्रवर्ती, सौरभ सोनी, आशुतोष मरकाम, टेकेश्वर चेचाम, दिनेश मार्को, खेमराज झारिया, हीरेन्द्र मरावी, अंगददास छुरे सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहें।
