शहपुरा में भाजपा एसटी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम का हुआ भव्य स्वागत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहपुरा
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पंकज सिंह तेकाम का शहपुरा प्रथम नगर आगमन पर शहीद स्मारक चौक में कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

भाजपा मंडल शहपुरा अध्यक्ष भजन चक्रवर्ती के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और नारों के साथ उपस्थित रहे। स्वागत कार्यक्रम में नगर का माहौल भगवा रंग में रंग गया।

इस अवसर पर मंच पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष ज्ञानदीप त्रिपाठी, वरिष्ठ नेता विष्णु अवधिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष शहपुरा भजन चक्रवर्ती, महामंत्री नितिन गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति समाज के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। संगठन का हर कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है, और हमारे सामूहिक प्रयासों से जनजातीय अंचल में भाजपा का परचम और ऊंचा फहराएगा।

अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

और पढ़ें

सवर्ण समाज की जिला स्तरीय बैठक में गूंजा समानता और न्याय का स्वर,आरक्षण, यूजीसी एवं एससी-एसटी कानून की समीक्षा पर हुआ मंथन , 22 सितंबर को डिंडोरी में विशाल रैली, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

सवर्ण समाज की जिला स्तरीय बैठक में गूंजा समानता और न्याय का स्वर,आरक्षण, यूजीसी एवं एससी-एसटी कानून की समीक्षा पर हुआ मंथन , 22 सितंबर को डिंडोरी में विशाल रैली, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

error: Content is protected !!