चौकी निवार, थाना माधवनगर, कटनी द्वारा नाबालिग लड़की को दस्तयाब कर सुरक्षित घर पहुंचाया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

माधवनगर कटनी।  पुलिस अधीक्षक  अभिजीत रंजन (आईपीएस) के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी निरीक्षक  अनुप सिंह और चौकी प्रभारी निवार उपनिरीक्षक दुर्गेश तिवारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने थाना माधवनगर की एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को दस्तयाब कर सुरक्षित घर पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया।
दिनांक 12 जनवरी 2025 को प्रार्थिया चौकी निवार थाना माधवनगर क्षेत्र में निवास करती है, ने अपनी नाबालिग पुत्री के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। प्रार्थिया ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी 11 जनवरी 2025 को बिना बताए घर से कहीं चली गई थी और वापस नहीं लौटी। इस शिकायत पर थाना माधवनगर में अपराध क्रमांक 40/25 धारा 137(2) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए लड़की को 4 दिनों के भीतर दस्तयाब किया। दस्तयाब की गई नाबालिग का माननीय न्यायालय, कटनी में बयान दर्ज कराया गया और उसके बाद उसे उसकी माँ को सुपुर्द किया गया।

विशेष भूमिका
इस सफल अभियान में अनूप सिंह ठाकुर निरीक्षक थाना प्रभारी माधवनगर, उपनिरीक्षक दुर्गेश तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक रमाकांत दुबे, कमलेश्वर शुक्ला, प्रधान आरक्षक मनीष कुमार, गौरव सेन, देवेश कोष्टा, तथा आरक्षक अरविंद कुशवाहा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

माधवनगर पुलिस टीम की इस तत्पर और प्रभावी कार्यवाही से न केवल परिवार को राहत मिली है, बल्कि समाज में पुलिस के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ है।

Leave a Comment

और पढ़ें

राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में डिंडौरी की बालिकाओं ने मारी बाजी,फाइनल में नर्मदापुरम संभाग को हराकर बनीं विजेता, राधा, मुनिंदा, सुहानी और नंदनी का मुरैना राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए चयन

स्वामित्व योजना में पटवारी सतेंद्र तिवारी का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 103 रजिस्ट्रियों का बनाया कीर्तिमान,एसडीएम शहपुरा फरहान इरफान जमादार ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, समय-सीमा में लक्ष्य पूरा करने पर दिया जोर

error: Content is protected !!