कलेक्टर हर्ष सिंह ने बरगांव धान उपार्जन केंद्र का किया निरीक्षण ,किसानों ने उपार्जन केंद्र की व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जाहिर की

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिंडौरी। कलेक्टर हर्ष सिंह ने आज बरगांव धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र प्रभारी से अब तक क्रय की गई धान की मात्रा और गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर श्री सिंह ने खरीदी केंद्र में मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए,उन्होंने केन्द्र में बारदानों की उपलब्धता तथा स्लॉट बुकिंग की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान खरीदी केंद्रों पर तौल काँटा, बिजली, पेयजल, छलनी, श्रमिकों की उपलब्धता, सर्वेयर की उपस्थिति, बारदाना, उठाव, परिवहन आदि व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने धान उपार्जन करने आये किसानों से केंद्र की व्यवस्था की जानकारी ली, जिसमें किसानों ने केंद्र की व्यवस्थाओं से संतुष्टि व्यक्त करते हुए, बताया कि स्लॉट बुकिंग से लेकर धान उपार्जन के लिए भुगतान तक सभी सुविधाओं का उचित प्रबंध किया गया है। उक्त निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत  अनिल कुमार राठौर, एसडीएम शहपुरा आईएएस ऐश्वर्य वर्मा,  कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी जयंत असराटी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!