नवोदय विद्यालय डिण्डौरी की प्रवेश परीक्षा 18 जनवरी को

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिण्डोरी। पी.एम.श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डॉ. हर्ष प्रताप सिंह ने जानकारी में बताया है कि सत्र 2025-26 में प्रवेश हेतु जो ऑन लाईन फार्म भरे गये है उनमें कक्ष 6वीं की प्रवेश परीक्षा 18 जनवरी दिन शनिवार को जिले के विभिन्न 26 परीक्षा केन्द्रों में होने जा रही है, समस्त प्रतिभागियों को सूचित किया जाता है कि नवोदय विद्यालय समिति मुख्यालय की वेबसाइट से प्रतिभागी अपना प्रवेश सत्र डाउन लोड कर सकते है। आवेदन में किसी तरह की विसंगति/ त्रुटि की दशा में सुधार हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव, डिण्डौरी में सम्पर्क कर सकते है।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!