कलेक्टर  हर्ष सिंह ने किया करंजिया अमरकंटक क्षेत्र का दौरा,दार्शनिक स्थल आरण्डी गुफा, कपिल धारा अमरकंटक का अवलोकन किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


डिंडौरी।  बुधवार को कलेक्टर  हर्ष सिंह ने जिले के पर्यटन स्थलों को बेहतर करने एवं जिले में पर्यटन क्षेत्र की सम्भावनाओं को गति देने के उद्देश्य से विकासखंड करंजिया के कबीर चबुतरा का दौरा किया, कबीर चबूतरा डिंडौरी जिले की सीमा एवं छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा पर स्थित है, कलेक्टर  हर्ष सिंह ने पर्यटन से सम्बंधित सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए स्थल का जायजा लिया। कबीर चबुतरा में उपस्थित बैद्य दयादास पुजारी ने चर्चा के दौरान बताया कि अपने जीवनकाल में सदगुरू कबीरदास जी बांधवगढ से जगन्नाथपुरी जाते समय यहाँ रूके थे और चबुतरा में बैठकर साधु संतों के साथ सत्संग किया । तब से यह स्थान पर्यटन स्थल के रूप में माना जाता है। जहां पर महाशिवरात्रि एवं अन्य पर्व पर मेला का आयोजन भी किया जाता है।



कलेक्टर  हर्ष सिंह ने दार्शनिक स्थल आरण्डी गुफा, कपिल धारा अमरकंटक का अवलोकन किया। जहां पर पर्यटन स्थल को बेहतर से और बेहतर ढंग से करने का प्रयास किए जाएंगे। इसी तरह जिले के अन्य स्थलों को भी पर्यटन स्थल बनाने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

सवर्ण समाज की जिला स्तरीय बैठक में गूंजा समानता और न्याय का स्वर,आरक्षण, यूजीसी एवं एससी-एसटी कानून की समीक्षा पर हुआ मंथन , 22 सितंबर को डिंडोरी में विशाल रैली, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

सवर्ण समाज की जिला स्तरीय बैठक में गूंजा समानता और न्याय का स्वर,आरक्षण, यूजीसी एवं एससी-एसटी कानून की समीक्षा पर हुआ मंथन , 22 सितंबर को डिंडोरी में विशाल रैली, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

error: Content is protected !!