डेविड सूर्या बने सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब के डिंडोरी जिलाध्यक्ष

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिंडोरी। देश के पत्रकारों का सशक्त संगठन सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब ने डिंडोरी जिले का नया जिलाध्यक्ष डेविड सूर्या को नियुक्त किया है। यह घोषणा भोपाल में आयोजित संगठन के भव्य राज्य स्तरीय समारोह में की गई। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार, विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक अरविंद शर्मा, विधानसभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह, मानवाधिकार आयोग सदस्य डॉ. मुकेश नायक, कांग्रेस मीडिया प्रमुख आशीष उषा अग्रवाल और भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी भगवानदास सबनानी सहित कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। इन्हीं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में डेविड सूर्या को सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब डिंडोरी जिलाध्यक्ष का नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार दास, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद गुर्जर और अन्य पदाधिकारी भी मंच पर उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने डेविड सूर्या को नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में डिंडोरी जिले के पत्रकारों को सशक्त मंच और नई पहचान मिलेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

रैपुरा में विधायक कप प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन, डुंडीसरई की टीम ने जीता खिताब,विधायक ओमप्रकाश धुर्वे की अध्यक्षता में हुआ समापन समारोह, विजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

error: Content is protected !!