चार दिन बाद सागर जिले से आरोपी शिक्षक गिरफ्तार:अमरपुर पुलिस ने देवरी गांव में दी दबिश ,न्यायालय में किया पेश,छात्राओं से आपत्तिजनक चैट का मामला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


डिंडोरी:शुक्रवार को अमरपुर पुलिस ने चार दिन बाद छात्राओं से व्हाट एप में आपत्तिजनक चैट करने के मामले आरोपी शिक्षक प्रशांत साहू को सागर जिले के उसके गृह ग्राम देवरी से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।विभाग से निलंबन और पुलिस द्वारा एफ आई आर दर्ज करने के बाद से शिक्षक फरार हो गया था।गिरफ्तारी के मामले को लेकर 27 नवंबर को अमरपुर कस्बे में व्यापारियों ने बंद बुलाया था।
संदीपनी विद्यालय में पदस्थ था शिक्षक
सोमवार को अमरपुर संदीपनी विद्यालय की छात्राओं ने उपसरपंच और शिक्षिका के साथ जिला मुख्यालय आकर प्राथमिक शिक्षक प्रशांत साहू के खिलाफ व्यक्तिगत व्हाट एप पर आपत्तिजनक मैसेज करने की शिकायत एस पी वाहिनी सिंह से की थी।जनजातीय कार्य विभाग सहायक आयुक्त राजेंद्र कुमार जाटव ने शिक्षक को निलंबित कर करंजिया विकासखंड में अटैच कर दिया था।वही सिटी कोतवाली पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर अमरपुर पुलिस चौकी को जांच के लिए भेजा दिया था।
घर में छिपा बैठा था आरोपी शिक्षक
चौकी प्रभारी अतुल हरदहा ने बताया कि सागर जिले के देवरी गांव में शिक्षक अपने घर पर ही मिला था।उसे गिरफ्तार कर डिंडोरी जिला सत्र न्यायालय में पेश किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

सवर्ण समाज की जिला स्तरीय बैठक में गूंजा समानता और न्याय का स्वर,आरक्षण, यूजीसी एवं एससी-एसटी कानून की समीक्षा पर हुआ मंथन , 22 सितंबर को डिंडोरी में विशाल रैली, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

सवर्ण समाज की जिला स्तरीय बैठक में गूंजा समानता और न्याय का स्वर,आरक्षण, यूजीसी एवं एससी-एसटी कानून की समीक्षा पर हुआ मंथन , 22 सितंबर को डिंडोरी में विशाल रैली, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

error: Content is protected !!