मां नर्मदा घाट कुटरई मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़,पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहपुरा – डिंडोरी जिले के शहपुरा–बिछिया क्षेत्र अंतर्गत कुटरई स्थित मां नर्मदा और सिलगी नदी के पावन संगम घाट पर आयोजित मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। मकर संक्रांति पर्व के दूसरे दिन भी दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम घाट पहुंचे और मां नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाई।
कुटरई घाट का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व होने के कारण यहां हर वर्ष मकर संक्रांति के अवसर पर विशेष भीड़ उमड़ती है। श्रद्धालुओं ने स्नान के पश्चात पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
मेले में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। घाट परिसर एवं मेला क्षेत्र में जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा, वहीं यातायात व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए। प्रशासन की सतर्कता के चलते मेला शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न होता नजर आया।

Leave a Comment

और पढ़ें

सवर्ण समाज की जिला स्तरीय बैठक में गूंजा समानता और न्याय का स्वर,आरक्षण, यूजीसी एवं एससी-एसटी कानून की समीक्षा पर हुआ मंथन , 22 सितंबर को डिंडोरी में विशाल रैली, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

error: Content is protected !!