सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत 15 दिवसीय “सृजन कार्यक्रम” का शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिंडोरी दिनांक 16/12/202

सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत 15 दिवसीय “सृजन कार्यक्रम” का शुभारंभ मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत, मध्यप्रदेश की तकनीकी सहायता से संचालित “सृजन कार्यक्रम” का 15 दिवसीय आयोजन पुलिस लाइन डिण्‍डौरी में प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक डिण्‍डौरी श्रीमती वाहनी सिंह के निर्देशानुसार किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य किशोर-किशोरियों को आत्मरक्षा, लैंगिक समानता, कानूनी जागरूकता, नेतृत्व क्षमता एवं सकारात्मक जीवन मूल्यों के प्रति सशक्त बनाना है। कार्यक्रम में डीएसपी  पुरूषोत्‍तम मरावी, प्रभारी रक्षित निरीक्षक  कुवंर सिंह ओलाडी एवं अन्‍य पुलिस अधिकारी -कर्मचारी एवं बालक- बालिकाए उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को आत्मरक्षा कौशल, व्यक्तिगत सुरक्षा, कानूनी अधिकारों एवं सामाजिक जिम्मेदारियों की जानकारी दी जा रही है। साथ ही प्रदीपन संस्‍था के  अजीत बेलिया एवं टीम द्वारा प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है।

डिण्‍डौरी पुलिस की यह पहल पुलिस एवं समुदाय के बीच विश्वास एवं समन्वय को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है ।

Leave a Comment

और पढ़ें

रैपुरा में विधायक कप प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन, डुंडीसरई की टीम ने जीता खिताब,विधायक ओमप्रकाश धुर्वे की अध्यक्षता में हुआ समापन समारोह, विजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

error: Content is protected !!