राजस्व और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही  ,अवैध खनन पर जेसीबी और हाइवा जप्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्लीमनाबाद।  श्रीमान पुलिस अधीक्षक  अभिजीत रंजन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व अनुविभागीय अधिकारी स्लीमनाबाद के मार्गदर्शन , थाना प्रभारी स्लीमनाबाद अखलेश दाहिया एवं राजस्व विभाग के द्वारा संयुक्त कार्यवाही की गई। दिनांक 02/10/24 को रात्रि में ग्राम तिहारी से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक हाईवा और एक जेसीबी लगा कर कुछ लोग अवैध उत्खनन कर रहे है जिसमे पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गई। मौके पर एक जेसीबी और एक हाइवा अवैध उत्खनन गतिविधि में संलिप्त पाया गया। जिस पर तहसीलदार शिलिमनाबाद व माइनिंग को सूचित किया गया पुलिस और राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए उक्त कार्रवाई में वाहनों को जप्त किया गया।
उपरोक्त कार्रवाई में उल्लेखनीय भूमिका-
थाना प्रभारी स्लीमनाबाद अखिलेश दहिया, सउनि ज़ुबेर अली , प्रधान आरक्षक अनिल विश्वकर्मा,आरक्षक विवेक
तहसीलदार सरिता रावत, नायब तहसीलदार राजकुमार नामदेव सिलिमनाबाद ,पटवारी संजय राठौड़ की अहम भूमिका रही।

Leave a Comment

और पढ़ें

सवर्ण समाज की जिला स्तरीय बैठक में गूंजा समानता और न्याय का स्वर,आरक्षण, यूजीसी एवं एससी-एसटी कानून की समीक्षा पर हुआ मंथन , 22 सितंबर को डिंडोरी में विशाल रैली, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

सवर्ण समाज की जिला स्तरीय बैठक में गूंजा समानता और न्याय का स्वर,आरक्षण, यूजीसी एवं एससी-एसटी कानून की समीक्षा पर हुआ मंथन , 22 सितंबर को डिंडोरी में विशाल रैली, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

error: Content is protected !!