नवोदय विद्यालय की छात्रा कु. शौर्या साहू इसरो के “युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम” के लिए चयनित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Dindori.   भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO), अंतरिक्ष विभाग, भारत सरकार द्वारा अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के बारे में बुनियादी ज्ञान प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित “यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम” के लिए मध्य प्रदेश से पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव, जिला-डिंडोरी में कक्षा दसवीं में अध्यनरत छात्रा कु. शौर्या साहू का चयन किया गया है। कु. शौर्या साहू ISRO बेंगलुरू के ‘सतीश धवन स्पेस सेंटर’, श्रीहरिकोटा (इसरो केंद्र) में मई माह में आयोजित होने वाले “यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम” में भाग लेंगी। विदित होवे की श्रीहरिकोटा से ही चंद्रमा और मंगल ग्रह पर सेटेलाईट भेजने के लिए राॅकेटो का प्रक्षेपण किया जाता है।
संस्था के प्राचार्य डॉ. हर्ष प्रताप सिंह के निर्देशन एवं विज्ञान शिक्षक आयुष लहरिया के कुशल मार्गदर्शन में कु. शौर्या ने यह उपलब्धि प्राप्त कर विद्यालय को गौरवांवित किया है। नवोदय विद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों के द्वारा कु.शौर्या की इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं प्रेषित कर प्रसन्नता व्यक्त की गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें

सवर्ण समाज की जिला स्तरीय बैठक में गूंजा समानता और न्याय का स्वर,आरक्षण, यूजीसी एवं एससी-एसटी कानून की समीक्षा पर हुआ मंथन , 22 सितंबर को डिंडोरी में विशाल रैली, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

सवर्ण समाज की जिला स्तरीय बैठक में गूंजा समानता और न्याय का स्वर,आरक्षण, यूजीसी एवं एससी-एसटी कानून की समीक्षा पर हुआ मंथन , 22 सितंबर को डिंडोरी में विशाल रैली, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

error: Content is protected !!