Search
Close this search box.

भगवान बिरसा मुंडा जनजाति गौरव पखवाड़ा समारोह मनाया गया ,विभिन्न कार्यक्रमो का किया गया आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


डिण्डोरी।   पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय डिंडोरी मध्य प्रदेश में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव दिवस और पखवाड़ा के तहत् विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन दिनांक 15/11/24 से 22 नवंबर 2024 के बीच प्रभारी प्राचार्य  एन के आर्य के मार्गदर्शन और निर्देशन में किया गया।


सर्वप्रथम दिनांक 15 नवंबर 2024 को भगवान बिरसा मुंडा की छाया चित्र पर प्रभारी प्राचार्य एन के आर्य, के एल महोबिया, कविता देवी, योगेश्वर वर्मा ने माल्यार्पण दीप प्रज्ज्वलित कर विद्यालय के बहुउद्देशीय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में छात्रा कुमारी पूजा नागेश कक्षा बारहवीं और अर्पिता प्रजापति कक्षा दसवीं की छात्रा ने बिरसा मुंडा के जीवन पर वृहद प्रकाश डाला ।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत आदिवासी एवं जनजाति क्षेत्र से जुड़े हुए तमाम तथ्यों को संरक्षित एवं सुरक्षित करने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इसी तारतम्य में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने श्री योगेश्वर वर्मा के संरक्षण में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रानी अवंती बाई के समाधि स्थल , पुरातत्विक संग्रहालय , जनजातीय संस्कृति, नृत्य, गोंड भित्ति चित्र , जनजातियों के जीवन से जुड़े हुए विभिन्न तथ्यों की जानकारी प्राप्त करने के साथ स्वच्छता अभियान, जनजातीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जिससे जनजाति जीवन से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर क्षेत्रवासी अविर्भूत हुए।
विरसा मुंडा जनजाति गौरव का पखवाड़ा कार्यक्रम संचालन करते हुए विद्यालय की शिक्षक के एल महोबिया ने भगवान बिरसा मुंडा के अल्प अवधि चौबीस वर्षीय जीवन वृत्त और कार्यो पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बिरसा मुंडा ने जल जंगल जमीन एवं जनजाति अधिकारो के लिए अंग्रेजों और जमीदारों से संघर्ष करते हुए नारा दिया ” महारानी का राज खत्म हो गया है अब बिरसा राज्य शुरू हो गया है। ” बिरसा मुंडा ने आदिवासी जनजातीय समुदाय में इसाई धर्म के बढ़ते प्रभाव पर रोक लगाने और जल जंगल जमीन के लिए लड़ते हुए नागपुर के जनजाति उत्थान के लिए जीवन का बलिदान कर दिया।

भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय गौरव पखवाड़ा कार्यक्रम का समापन का आभार के एल महोबिया द्वारा व्यक्त किया गया। भगवान बिरसा मुंडा जनजाति गौरव पखवाड़ा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं संचिता बनर्जी, अल्का विश्वकर्मा, सुनीता गुप्ता, धर्मेन्द्र सोनकर, केशव सिंह, मधुवंत राव धुर्वे, कविता देवी, रामानंद, राहुल कुमार, रमेश बिश्नोई , अजीत कुमार , राहुल कुमार , शालिनी त्रिपाठी, दीक्षा तिवारी ज्योत्सना गुप्ता , नरेंद्र दुबे के साथ समस्त छात्र छात्रों की उपस्थिति गौरवपूर्ण रही।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!