Post Views: 81
डिंडोरी। दिनांक 10.08.2026
एसडीएम शहपुरा ऐश्वर्य वर्मा द्वारा ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन कर विभिन्न विभागों के कार्यों एवं आगामी गतिविधियों की समीक्षा की गई। बैठक में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों, बाढ़ नियंत्रण एवं आपदा प्रबंधन हेतु गठित टीम तथा आवश्यक तैयारियों एवं तिरंगा यात्रा के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की गई।
एसडीएम द्वारा जिला स्तरीय टीएल बैठक में कलेक्टर डिंडोरी द्वारा दिए गए निर्देशों से अधिकारियों को अवगत कराते हुए सभी निर्देशों का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए इस दौरान सभी विभाग के विभाग प्रमुख मौजूद रहे।










