Post Views: 318
Dindori.
सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव की छात्रा कु. शौर्या साहू ने 96.17% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। शौर्या की इस सफलता पर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य हर्ष प्रताप सिंह एवं समस्त शिक्षक स्टाफ ने शौर्या एवं उनके पिता प्रशांत साहू, माता श्रीमती संदीपा साहू को शुभकामनाएं प्रेषित कर शौर्या के उज्जवल भविष्य की कामना की है।











