Search
Close this search box.

शहपुरा में SIR अभियान की शुरुआत, BLO को मिला प्रशिक्षण — विभागीय योजनाओं की हुई समीक्षा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहपुरा

आज तहसील कार्यालय शहपुरा में वंदे मातरम् कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देशभक्ति की भावना के साथ सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया।

इसके साथ ही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के अंतर्गत शहपुरा क्षेत्र के सभी बीएलओ (BLO) को एनुमेरेशन फॉर्म (EF) वितरित किए गए। इस अवसर पर एसडीएम शहपुरा    

  ऐश्वर्य वर्मा  द्वारा स्वयं प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि BLO घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे और एनुमेरेशन फॉर्म भरवाकर एसडीएम/ईआरओ कार्यालय में जमा करेंगे। पिछले एक सप्ताह से BLO ऐप पर मैपिंग की प्रक्रिया जारी है। यह कार्य 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक पूर्ण किया जाएगा।

अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शहपुरा द्वारा आज ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक भी ली गई, जिसमें विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा की गई। समीक्षा में पीएचई विभाग को पेयजल समस्या के निराकरण के निर्देश दिए गए, वहीं जेएसओ एवं एसएडीओ को उपार्जन कार्य की प्रगति पर निर्देशित किया गया। एमपीईबी को समाधान योजना के क्रियान्वयन पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अलावा वेटरनरी, हार्टिकल्चर एवं जनपद से संबंधित विभागों की समीक्षा भी की गई।

इसके अतिरिक्त, जनपद कक्ष में सचिव एवं जीआरएस की बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन, कोदो-कुटकी पंजीयन, SIR कार्य तथा विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!