राजकीय खेल मलखम्भ के प्रदर्शन मे नर्मदांचल विद्यापीठ बरगांव के छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन , शहपुरा विधायक ने ₹21000 का पुरस्कार दिया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


डिंडोरी। वीरांगना रानी दुर्गावती स्टेडियम शहपुरा में गणतंत्र के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंत में नर्मदांचल विद्यापीठ सीबीएसई बरगांव के छात्रों के द्वारा मध्य प्रदेश के राजकीय खेल मलखंब का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया इसके बाद पूरा स्टेडियम तालिया के गड़गड़ाहट से गूंज उठा।  

कार्यक्रम के अंत में शाहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने जनजाति बच्चों की प्रशंसा करते हुए भाजपा परिवार व स्थानीय जनों की ओर से ₹21000 की पुरस्कार की घोषणा की साथ ही बच्चों का और संवर्धन किया हम आपको बता दें कि 2013 में, मध्य प्रदेश राज्य की सरकार ने आधिकारिक तौर पर मलखंब को अपना राज्य खेल घोषित किया।

मलखंब एक पारंपरिक भारतीय खेल है जिसमें लकड़ी के खंभे या रस्सी से लटकते हुए जिम्नास्टिक और योगासन किए जाते हैं नर्मदांचल विद्यापीठ बरगांव में मलखम्भ राजकीय खेल का प्रशिक्षण दिया जाता है

Leave a Comment

और पढ़ें

रैपुरा में विधायक कप प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन, डुंडीसरई की टीम ने जीता खिताब,विधायक ओमप्रकाश धुर्वे की अध्यक्षता में हुआ समापन समारोह, विजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

error: Content is protected !!