घरेलू उपयोग के एलपीजी सिलेंडरों का व्यावसायिक रूप से दुरूपयोग किए जाने पर तीन प्रतिष्ठान पर की गई कार्यवाही,  पूरे जिले में लगातार होनी चाहिये कार्यवाही

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


डिंडौरी : 27 जनवरी, 2025
आज सोमवार को घरेलू उपयोग के एलपीजी सिलेंडरों के व्यावसायिक रूप से दुरुपयोग किए जाने पर सहायक आपूर्ति अधिकारी  शमीम खान, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी  आकाश तुरकर ने नकुल समोसा भंडार पुरानी डिण्डोरी से 4 नग ,गोलू ढाबा अमरकंटक रोड डिण्डोरी से 3 नग तथा यादव ढाबा जबलपुर रोड डिण्डोरी से 1 नग प्राप्त कर तीनों प्रतिष्ठानों से कुल 8 नग घरेलू उपयोग के लाल रंग के एलपीजी गैस सिलेंडर को जब्त कर डिंडौरी इंडेन गैस एजेंसी की सुपुर्द किया, साथ ही तीनो प्रतिष्ठान स्वामी के विरुद्ध द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस प्रदाय एवं वितरण विनिमय आदेश 2000 के प्रावधानों के उल्लंघन का प्रकरण तैयार कर जाँच में लिया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें

रैपुरा में विधायक कप प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन, डुंडीसरई की टीम ने जीता खिताब,विधायक ओमप्रकाश धुर्वे की अध्यक्षता में हुआ समापन समारोह, विजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

error: Content is protected !!