विसर्जन एवं भंडारा मे फैले कचरे को मैया अभियान के सदस्यों ने साफ़ किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिण्डोरी।  प्रत्येक रविवार माँ रेवा स्वच्छता कार्यक्रम “मैया अभियान” आयोजित किया जाता है। पूर्णतः स्वैच्छिक यह कार्यक्रम लगभग दो वर्षों से सतत जारी है इसमें विभिन्न विभागों के सरकारी कर्मचारी, डिंडोरी निवासी एवं नगर परिषद के कर्मचारी शामिल होते हैं ।शनिवार रात्रि दशहरा पर्व में बढ़ी संख्या में मूर्ति विसर्जन एवं भंडारा के कारण पुल समीप शंकर घाट विसर्जन कुंड के समीप एकत्रित दौना पत्तल ,प्लास्टिक पन्नियों ,काँच की बोतलों एवं विसर्जन सामग्रियों को घाट से उठाकर कचरा गाड़ियों में एकत्रित किया गया । मैया अभियान के सदस्यों ने शंकर घाट की झाड़ू लगाकर सफाई की। रविवार प्रातः 7 बजे से आयोजित मैया अभियान स्वच्छता कार्यक्रम के तहत एक टैक्टर कचरा निकाला गया। मैया अभियान के सभी सदस्यों ने डिंडोरी नगर वासियो से अपील की है कि माँ नर्मदा की निर्मल धार को बनाये रखने के लिए समय निकालकर मैया अभियान में अपनी सहभागिता जरूर देवे। रविवार को आयोजित मैया अभियान स्वच्छता कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र आर पी कुशवाहा , जिला आयुष अधिकारी डॉ संतोष परस्ते , उत्कृष्ट विद्यालय डिंडोरी शिक्षक जितेंद्र दीक्षित, उच्च माध्यमिक शिक्षक शाहिद खान, प्राचार्य राम विशाल मिथलेश, रक्त देवदूत परिवार भागवत यादव ,यथार्थ यादव ,दिव्या भारती परस्ते ,संतोष परमार , अवध गोहिया, महेंद्र उचेहरा , संस्कार झारिया, चंचल गोहिया ने श्रम कर स्वछता का संदेश दिया।

Leave a Comment

और पढ़ें

रैपुरा में विधायक कप प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन, डुंडीसरई की टीम ने जीता खिताब,विधायक ओमप्रकाश धुर्वे की अध्यक्षता में हुआ समापन समारोह, विजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

error: Content is protected !!