आपसी रंजिश में टिंकू लोहार को चाकू से वार, जान से मरने की थी कोशिश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रांची: सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के चुना भट्ठा चौक के पास एक गंभीर घटना घटी है, जहां टिंकू लोहरा नामक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। आरोपी रंजीत ने टिंकू के पेट में चाकू मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के तुरंत बाद, घायल टिंकू लोहरा को रांची स्थित रिम्स (राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) के आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

इस घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है और आरोपी रंजीत की तलाश कर रही है। प्राथमिक जांच के आधार पर यह जानलेवा हमला आपसी रंजिश का नतीजा माना जा रहा है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जैसे ही मामले से जुड़ी और जानकारी सामने आएगी, पुलिस उसे साझा करेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

रैपुरा में विधायक कप प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन, डुंडीसरई की टीम ने जीता खिताब,विधायक ओमप्रकाश धुर्वे की अध्यक्षता में हुआ समापन समारोह, विजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

error: Content is protected !!