कु.शौर्या साहू SGFI के लिए चयनित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

4 छात्र छात्राओं का हुआ चयन

छात्रा कुमारी शौर्या साहू

शहपुरा। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया SGFI में खेलने वाले खिलाड़ियों को ही ओलंपिक एवं एशियन गेम्स जैसी अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में खेलने के अवसर प्राप्त होते हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव, जिला डिंडोरी में कक्षा नवमी में अध्ययनरत शहपुरा निवासी छात्रा कुमारी शौर्या साहू एवं प्रियांशु सोनवानी कक्षा आठवीं का चयन राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में खेलने के उपरांत SGFI के लिए हुआ है। शौर्या नवंबर माह में आयोजित होने वाली एसजीएफआई खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।इसके अलावा सक्षम साहू का रेसलिंग व त्रिवेणी धुर्वे का जुडो में सलेक्शन हुआ है पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगाॅव, डिंडौरी के प्राचार्य डॉ. हर्ष प्रताप सिंह, खेल शिक्षक जनार्दन बोरकर, खेल शिक्षिका अनुपमा पी सुंदरम, संचिता बनर्जी सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों की कड़ी मेहनत एवं मार्गदर्शन से ही शौर्या का चयन एसजीएफआई के लिए संभव हो सका। ज्ञात होवे कि कु. शौर्या शहपुरा निवासी के.डी. साहू सेवानिवृत प्राचार्य की नातिन,तथा प्रशांत कुमार साहू एवं संदीपा साहू की सुपुत्री हैं। सभी शुभचिंतकों एवं शहपुरा निवासियों की ओर से शौर्या की इस शानदार सफलता पर शौर्या एवं विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं एवं बधाइयां प्रेषित की हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

रैपुरा में विधायक कप प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन, डुंडीसरई की टीम ने जीता खिताब,विधायक ओमप्रकाश धुर्वे की अध्यक्षता में हुआ समापन समारोह, विजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

error: Content is protected !!