“स्वच्छता ही सेवा 2024” के तहत पुलिस थाना परिसर शहपुरा में की गई साफ सफाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहपुरा।  स्वच्छता_ही_सेवा_2024 अंतर्गत आज प्रातः पुलिस थाना परिसर शहपुरा में साफ सफाई की गई। फेंसिंग में पड़ी सूखी डालिया प्लास्टिक कचरा हटाया गया। टीआई शिवलाल मरकाम ने बताया पूर्व सूचना अनुसार पुलिस स्टाफ एवं जनप्रतिनिधि गण गणमान्य नागरिक एवं नगर परिषद कर्मी के साथ स्वच्छता अभियान चलाकर थाना परिसर स्वच्छ किया गया। इसे आगे भी निरन्तर रखने हेतु कहा गया है। 

इस दौरान  ज्ञानदीप त्रिपाठी, नपा उपाध्यक्ष मुकेश साहू, पार्षद हरीश साहू, संतोष झारिया, देवेंद्र वनवासी, अरुण अग्रवाल, मुकेश गुप्ता अरविन्द श्रीवास्तव, अश्विनी साहू, देवेंद्र साहू, उप निरीक्षक संजय सिंह धुर्वे, मनीराम मरावी, अरविंद पटेल, टेकेश्वरी मरकाम, केशव रावत, प्रवीण अवस्थी, प्रेम परते, सोनीलाल चक्रवर्ती, सुनहर मरावी, प्रमोद यादव, राकेश यादव, विश्वास नामदेव, राजकुमार साहू उपस्थित रहे। स्वच्छता कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने समस्त विभाग प्रमुखों से भी अपने अपने कार्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान अंतर्गत स्वच्छता करने एवं बनाये रखने की अपील की।

Leave a Comment

और पढ़ें

रैपुरा में विधायक कप प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन, डुंडीसरई की टीम ने जीता खिताब,विधायक ओमप्रकाश धुर्वे की अध्यक्षता में हुआ समापन समारोह, विजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

error: Content is protected !!