दिनेश गोप को कड़ी सुरक्षा के बीच रांची के होटवार जेल से पलामू जेल में स्थानांतरित किया गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रांची, 16 सितंबर 2024: पीएलएफआइ सुप्रीमो दिनेश गोप को आज रांची के होटवार जेल से पलामू जेल में कड़ी सुरक्षा के बीच स्थानांतरित कर दिया गया। जेल प्रशासन ने यह निर्णय लिया है क्योंकि दिनेश गोप, जो पहले से ही रांची जेल में कैद था, जेल में रहते हुए भी कारोबारियों और ठेकेदारों से लेवी की वसूली की कोशिश कर रहा था।

सूत्रों के अनुसार, दिनेश गोप की गतिविधियों को देखते हुए उसकी सुरक्षा और प्रशासनिक कारणों से उसे दूसरी जेल में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया। दिनेश गोप को 21 मई 2023 को एनआइए द्वारा दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ झारखंड, बिहार और ओडिशा में हत्या, अपहरण, धमकी, जबरन वसूली और पीएलएफआइ के लिए धन जुटाने से संबंधित 102 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। झारखंड पुलिस ने दिनेश गोप पर 25 लाख रुपये और एनआइए द्वारा 5 लाख रुपये कुल 30 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है।

Oplus_131072

पलामू जेल में उसे अत्यधिक सुरक्षा प्रदान की जाएगी और उसकी गतिविधियों पर नज़र रखी जाएगी ताकि जेल के अंदर कोई अवांछित स्थिति उत्पन्न न हो।

Leave a Comment

और पढ़ें

रैपुरा में विधायक कप प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन, डुंडीसरई की टीम ने जीता खिताब,विधायक ओमप्रकाश धुर्वे की अध्यक्षता में हुआ समापन समारोह, विजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

error: Content is protected !!