शहपुरा में सांदीपनि विद्यालय (सीएम राइज स्कूल) एवं नवीन हायर सेकंडरी स्कूल द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन,एसडीएम ऐश्वर्य वर्मा    सहित अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक व छात्र-छात्राएं हुए शामिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहपुरा डिण्डौरी।
आजादी के अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत शहपुरा में सांदीपनि विद्यालय (सीएम राइज स्कूल) एवं नवीन हायर सेकंडरी स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण, नगर के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में आमजन देशभक्ति के जोश के साथ शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए निकाली गई, जहां बच्चों ने भारत माता के जयकारे लगाए और देशभक्ति नारों और गीतों पर कदम से कदम मिलाया। इस अवसर पर एसडीएम ऐश्वर्य वर्मा, बीईओ प्रभु दयाल पटेल, प्राचार्य यशवंत कुमार साहू, संदीप कुमार सोनी,  बीआरसी गुरू साहू ,   अश्वनी साहू   सहित अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और हर घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना है।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्रगान व मध्यप्रदेश गान गाकर भारत की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया।

Leave a Comment

और पढ़ें

रैपुरा में विधायक कप प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन, डुंडीसरई की टीम ने जीता खिताब,विधायक ओमप्रकाश धुर्वे की अध्यक्षता में हुआ समापन समारोह, विजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

error: Content is protected !!