डिंडोरी। शौचालय भवन में बच्चों का भोजन बनाए जाने की खबर शहपुरा समाचार वेव पोर्टल मे प्रकाशित होने के बाद आखिरकार प्रशासन हरकत में आ गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम शहपुरा ऐश्वर्य वर्मा के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान बीआरसी (ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर) शहपुरा गुरु साहू ने आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। मौके पर सामने आई स्थिति की पुष्टि करते हुए अधिकारियों ने पंचनामा तैयार किया और तत्काल प्रभाव से भोजन व्यवस्था को शौचालय भवन से हटाकर प्राथमिक स्कूल के बरामदे में शिफ्ट कराया।
तत्काल कार्रवाई, लेकिन सवाल अभी बाकी
प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से जहां एक ओर अस्वच्छ व्यवस्था पर रोक लगी है, वहीं दूसरी ओर यह सवाल अब भी कायम है कि आखिर वर्षों से चल रही इस लापरवाही पर पहले ध्यान क्यों नहीं दिया गया व अधिकारियो पर कार्यवाही होगी की नहीं होगी।











