Post Views: 86
डिंडोरी।
तहशील कार्यालय शहपुरा मे एसडीएम शहपुरा ने अनुकरणीय पहल की, उक्त हेल्पडेस्क में आवेदक अपने आवेदन दर्ज करवा सकते हैं साथ ही न्यायालय से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उचित मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं । श्री वर्मा द्वारा बतलाया गया कि उक्त हेल्पडेस्क का उद्देश्य आवेदकों की समस्या के मार्गदर्शन हेतु उचित माध्यम उपलब्ध करवाना है जिससे आवेदक यहाँवहाँ न भटके एवं समस्या का शीघ्र निराकरण किया जा सके इसके साथ ही अनैतिक गतिविधि संबंधी शिकायत सीधे एसडीएम, तहसीलदार के दिए गए नम्बर पर कॉल अथवा मैसेज के माध्यम से की जा सकेगी ।
एसडीएम ऐश्वर्य वर्मा के इस नवाचार की समस्त कृषकों,आवेदकगणों,अधिवक्तागण एवं अधिकारी ,कर्मचारी ने सराहना की है ।उक्त शुभारंभ में तहसीलदार आरपी मार्को, नायब तहसीलदार बीएस धुर्वे एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे ।











