जनगणना वर्ष 2026-27 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण के सुपरवाइजर एवं प्रगणको के प्रथम बैच का प्रशिक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिंडोरी

जनगणना वर्ष 2026-27 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण के सुपरवाइजर एवं प्रगणको के प्रथम बैच का प्रशिक्षण दिनांक 15/04/2026 से दिनांक 17/04/2026 का आरंभ शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय शहपुरा में किया गया । उक्त प्रशिक्षण में ऐश्वर्य वर्मा अनुविभागीय अधिकारी शहपुरा के द्वारा समस्त प्रशिक्षार्थी को जनगणना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदाय की गई इसके साथ ही उक्त कार्य को समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण रूप से पूर्ण करने एवं कार्य में लापरवाही नहीं करने के निर्देश दिए गए । श्री वर्मा द्वारा उक्त प्रशिक्षण में सर्व मास्टर ट्रेनर को निर्धारित अवधि में प्रशिक्षण प्रदाय करने एवं प्रशिक्षण के दौरान मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । निरीक्षण के दौरान आर पी मार्को तहसीलदार एवं जनगणना चार्ज अधिकारी , बी एस धुर्वे नायब तहसीलदार रैपुरा, टी एल धुर्वे नायब तहसीलदार मेहंदवानी, गुरुप्रसाद साहू बी आर सी, डी के श्रीवास्तव प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय एवं समस्त संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे

Leave a Comment

और पढ़ें

सवर्ण समाज की जिला स्तरीय बैठक में गूंजा समानता और न्याय का स्वर,आरक्षण, यूजीसी एवं एससी-एसटी कानून की समीक्षा पर हुआ मंथन , 22 सितंबर को डिंडोरी में विशाल रैली, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

सवर्ण समाज की जिला स्तरीय बैठक में गूंजा समानता और न्याय का स्वर,आरक्षण, यूजीसी एवं एससी-एसटी कानून की समीक्षा पर हुआ मंथन , 22 सितंबर को डिंडोरी में विशाल रैली, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

error: Content is protected !!