Post Views: 340
शहपुरा। नर्मदांचल विद्यापीठ बरगांव की 10वी कक्षा कीछात्रा ऊर्जा अग्रवाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 484 अंक प्राप्त कर जिले की प्रवीण सूची में स्थान हासिल किया है। ऊर्जा, पिता विकास अग्रवाल एवं माता पूजा अग्रवाल की सुपुत्री हैं।
ऊर्जा की सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत और अनुशासन है। वह प्रतिदिन 12 से 14 घंटे तक अध्ययन करती रही हैं। अपनी इस उपलब्धि का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया है।
ऊर्जा अग्रवाल का सपना भारतीय सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है, वहीं अन्य विद्यार्थियों के लिए भी वह प्रेरणा का स्रोत बन गई











