Post Views: 55
डिण्डौरी इंदिरा गांधी राष्ट्रिय विश्वविद्यालय अमरकंटक में बाबा भीमराव अंबेडकर की जंयती को धूमधाम से मनाया गया ,कार्यक्रम में मख्य अतिथि के रूप में फुंदेलाल सिंह मार्को विधायक पुष्पराजगढ व आंेमकार सिंह मरकाम विधायक डिण्डोरी मौजूद रहे कार्यक्रम का आयोजन वेद प्रकाश अहिरवार अध्यक्ष एनएसयूआई ने किया ,कार्यक्रम की शुरूआत ग्राम पोडकी से लालपुर तक विशाल शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें बडी तादात में लोग व विश्वविद्यालय के छात्र छात्रा सम्मिलित हुए ,शोभा यात्रा जब विश्वविद्यालय पहुची तब आंबेडकर पार्क में रगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमो का आयोजन किया गया जिसमें जनजातिय लोक नृत्य ,भाषण ,गाना एवं सामूहिक न्रत्य शामिल रहा कार्यक्रम के अंत में भोज के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया ।
















