तुलसी मोंटेसरी स्कूल में दीपावली पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहपुरा। दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर तुलसी मोंटेसरी स्कूल शहपुरा में छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता, दीप सज्जा, लक्ष्मी पूजन थाल सजावट एवं मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई।

प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने आकर्षक रंगोलियां बनाकर तथा सुंदर तरीके से दीप सजाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिताओं में मेहंदी प्रतियोगिता में आकांक्षा कछवाहा ने प्रथम एवं रिपत खान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में काजल रजक प्रथम एवं अंजलि अग्रवाल द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं दीप सज्जा प्रतियोगिता में वैष्णवी सोनी ने प्रथम एवं ऋषभ अवधिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक डी.एन. श्रीवास्तव ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी तथा समस्त छात्र-छात्राओं को दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों की रचनात्मकता एवं छिपी प्रतिभा को निखरने का अवसर मिलता है।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!