कल्याण केंद्र बरगांव में बृहद स्वास्थ्य शिविर के लिये व्यवस्थायें हो रही दुरुस्त ,टैंट लगाने का कार्य प्रगति पर ,10 से 12 हजार लोगों को मिलेगा फायदा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहपुरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा देश – विदेश में विभिन्न सेवा कार्य सतत् चल रहे हैं| भारत में 1.50 लाख से ज्यादा सेवा कार्य चल रहे हैं| मध्यप्रदेश के जनजातीय क्षेत्र डिण्डौरी जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सेवा प्रकल्प जनजाति कल्याण केन्द्र महाकौशल बरगांव बहुउद्देशीय – बहुउपयोगी के कार्य चल रहे हैं| जनजाति कल्याण केन्द्र महाकौशल बरगांव 50 एकड़ जमीन पर स्थापित है| वहां 14 से ज्यादा गतिविधियों में संकल्पित कार्य हो रहे हैं| जिससे जनजाति बाहुल्य लोगों के जीवन में बदलाव हो सके|


जनजाति कल्याण केन्द्र महाकौशल बरगांव में 2 अक्टूबर 2024 को विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है| जिसमें देश भर के एलोपैथिक, आयुर्वेद, होम्योपैथी, प्राकृतिक चिकित्सा के विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे| जनजाति कल्याण केन्द्र महाकौशल बरगांव द्वारा विशाल चिकित्सा शिविर में डिंडोरी, मण्डला, जबलपुर, उमरिया, अनुपपुर, शहडोल जिले के जनजातीय बाहुल्य लोगों को चिकित्सा सेवाएं मिलेगी ,शिविर की व्यवस्था को लेकर सहायक आयुक्त संतोष शुक्ला शैलेश बाबा मिश्र उपाध्यक्ष  ने टैंट व्यवस्था की रूपरेखा देखी।


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक राघवेन्द्र स्वयं गांव – गांव जाकर बैठक कर जनजाति कल्याण केन्द्र महाकौशल बरगांव द्वारा आयोजित विशाल चिकित्सा शिविर की जानकारी दे रहे है ताकि लोगो को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सकें ,

Leave a Comment

और पढ़ें

रैपुरा में विधायक कप प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन, डुंडीसरई की टीम ने जीता खिताब,विधायक ओमप्रकाश धुर्वे की अध्यक्षता में हुआ समापन समारोह, विजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

error: Content is protected !!