मुख्य नगर परिषद अधिकारी ने किया चन्नी तालाब और नगर का निरीक्षण ,बिना अनुमति के निर्माण करने वाले लोगो को नोटिस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहपुरा. ,,अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत नगर के वार्ड क्रमांक 13 में जारी चन्नी तालाब जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण मुख्य नगर परिषद अधिकारी रीना राठौर ने उपयंत्री रितिका मेरावी के साथ किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण स्थल पर चल रहे कार्यों की जानकारी ली और संबंधित ठेकेदार को कार्य में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने तथा निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
नगर परिषद अधिकारी रीना राठौर ने स्पष्ट किया कि तालाब का यह विकास कार्य नगर के जलसंरक्षण और सौंदर्यीकरण के लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने नगरीय क्षेत्र में भ्रमण कर अवैध निर्माण की भी जांच की। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों को नोटिस जारी किए गए।
मुख्य नगर परिषद अधिकारी रीना राठौर ने कहा कि नगर में निर्माण कार्य करने से पहले अनुमतियां लेना अनिवार्य है। बार-बार शिकायतें मिलने के चलते अब बिना अनुमति निर्माण करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा जुर्माना भी लगाया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि नियमों का पालन करते हुए ही निर्माण कार्य करें, ताकि नगर के सुव्यवस्थित विकास में सहयोग मिल सके।

Leave a Comment

और पढ़ें

रैपुरा में विधायक कप प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन, डुंडीसरई की टीम ने जीता खिताब,विधायक ओमप्रकाश धुर्वे की अध्यक्षता में हुआ समापन समारोह, विजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

error: Content is protected !!