कलेक्टर भदौरिया बनीं मानवता की मिसाल – सड़क दुर्घटना में घायल युवकों को शासकीय वाहन से पहुंचाया अस्पताल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


डिंडौरी : 15 अक्टूबर, 2025
डिंडौरी-जबलपुर मुख्य मार्ग पर ग्राम अमेरा के पास आज एक सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल और मुजाहिद ट्रेव्हर्ल्स बस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया शहपुरा के दौरे पर जा रही थीं। रास्ते में जब उन्होंने देखा कि दो युवक सड़क पर घायल अवस्था में तड़प रहे हैं, तो उन्होंने तुरंत वाहन रुकवाया और घटना की गंभीरता को समझते हुए एंबुलेंस का इंतजार किए बिना अपने शासकीय वाहन से दोनों घायलों को अस्पताल भेजा एवं स्वयं अस्पताल पहुंचकर जल्द से जल्द इलाज प्रारंभ करने के लिए डॉक्टर को निर्देश दिए। जानकारी में पता चला की इलाज के दौरान एक युवक की मृत्यु हो गई है और एक युवक का इलाज अभी जारी है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार घायलों की पहचान भगत सिंह उइके (23 वर्ष) एवं भंगू सिंह धुर्वे (22 वर्ष) के रूप में हुई है, जो अमेरा से मालपुर की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
कलेक्टर श्रीमती भदौरिया के इस त्वरित मानवीय कदम की ग्रामीणों ने सराहना करते हुए कहा कि यह घटना प्रशासनिक संवेदनशीलता और मानवीयता का उदाहरण प्रस्तुत करती है। इस दौरान एसडीएम शहपुरा  ऐश्वर्य वर्मा, पीडब्ल्यूडी, जनसंपर्क अधिकारी एवं अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

सवर्ण समाज की जिला स्तरीय बैठक में गूंजा समानता और न्याय का स्वर,आरक्षण, यूजीसी एवं एससी-एसटी कानून की समीक्षा पर हुआ मंथन , 22 सितंबर को डिंडोरी में विशाल रैली, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

सवर्ण समाज की जिला स्तरीय बैठक में गूंजा समानता और न्याय का स्वर,आरक्षण, यूजीसी एवं एससी-एसटी कानून की समीक्षा पर हुआ मंथन , 22 सितंबर को डिंडोरी में विशाल रैली, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

error: Content is protected !!